logo

भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में पूर्व DM की बढ़ी मुश्किलें, कुर्की करने की तैयारी में पुलिस 

srijan1.jpg

भागलपुर:
बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले (srijan scam case) में भागलपुर के पूर्व DM और IAS अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद यादव (Virendra Prasad Yadav) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अदालत से पिछले दिनों गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपित अधिकारी उचित न्यायिक प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके हैं। जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं जानकारी के अनुसार अब पूर्व डीएम पर कुर्की की भी तैयारी (Preparation for attachment on former DM) चल रही है। 


अग्रिम जमानत को कोर्ट ने किया था खारिज
बता दें कि पटना CBI की विशेष अदालत ने सृजन घोटाले के एक बड़े मामले में आरोपित भागलपुर के पूर्व डीएम वीरेन्द्र प्रसाद यादव की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। CBI की विशेष अदालत ने यह वारंट CBI के वकील के अनुरोध पर जारी किया है। विदित है सृजन घोटाले के इस मामले में पटना CBI की विशेष अदालत ने पिछले 23 सितंबर को आरोपित पूर्व डीएम वीरेन्द्र प्रसाद यादव की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। सृजन घोटाला का यह मामला भागलपुर कोतवाली थाने में वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था।'


दो चेक के माध्यम से 22 करोड़ रुपये का भु्गतान
घोटाले के इस मामले में पूर्व डीएम वीरेन्द्र प्रसाद यादव पर आरोप है कि महिला सृजन विकास समिति और बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ आपराधिक षड्यंत्र करते हुए दो चेक के माध्यम से 22 करोड़ रुपये का भु्गतान महिला सृजन विकास समिति को किया गया है। इससे पहले सृजन घोटाले के एक मामले में भागलपुर के पूर्व डीएम केपी रमैया की गिरफ्तारी का वारंट जारी है। सीबीआई के अनुरोध पर पटना सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपित रमैया के खिलाफ भी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।